बलजिंदर सिंह बिट्टू पुनः चुने गए फाॅस्वेक के चेयरमैन
BREAKING
लालू परिवार में मचा घमासान; बिहार चुनाव में हार के बाद बेटी रोहिणी आचार्य का फैमिली से नाता तोड़ने का ऐलान, राजनीति भी छोड़ी चंडीगढ़ पुलिस में अफसरों के तबादले; DSP किए इधर से उधर, उदयपाल सिंह को एसडीपीओ सेंट्रल से ट्रैफिक लगाया, देखें पूरी लिस्ट चुनाव जीतते ही बिहार में BJP का एक्शन शुरू; पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 3 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला, और नेताओं पर भी गिरेगी गाज मान सरकार का कमाल! 150 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! 11 लाख किसानों को मिला सीधा लाभ, ₹34,000 करोड़ से ज़्यादा का भुगतान 48 घंटे में CM भगवंत मान का बहुत बड़ा एक्शन; पंजाब पुलिस के SSP को किया Suspend, जानिए किस वजह से की गई कार्रवाई, पढ़ें

बलजिंदर सिंह बिट्टू पुनः चुने गए फाॅस्वेक के चेयरमैन

बलजिंदर सिंह बिट्टू पुनः चुने गए फाॅस्वेक के चेयरमैन

बलजिंदर सिंह बिट्टू पुनः चुने गए फाॅस्वेक के चेयरमैन

चंडीगढ़। बलजिंदर सिंह बिट्टू फेडरेशन ऑफ सैक्टर वेल्फेयर एसोसिएशनस ऑफ चंडीगढ़ (फाॅस्वेक) के अगले 2 वर्ष की अवधि के लिए पुनः चेयरमैन निर्वाचित किये गये हैं। 

फाॅस्वेक के मुख्य प्रवक्ता और सैक्टर 38 वैस्ट आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया की फाॅस्वेक की जनरल बॉडी मीटिंग सैक्टर 19 के कम्युनिटी सेंटर में हुई जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यकारी सदस्य प्रदीप चोपड़ा ने फाॅस्वेक की उपलब्धियों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी और वित्त सचिव जगपाल सिंह ने संगठन का लेखा-जोखा पेश किया। 

फाॅस्वेक के संविधान के अनुसार चुनाव करवाने के लिए जी.एस. साथी, के.एल. अग्रवाल और शिखा निझावन को रिटर्निंग ऑफिसर मनोनीत किया गया। अनेक सदस्यों ने चेयरमैन के पद के लिए बलजिंदर सिंह बिट्टू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका लगभग सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अनुमोदन किया। चेयरमैन के लिए कोई दूसरा नाम आगे न आने की सूरत में रिटर्निंग ऑफिसर्स ने बिट्टू को अगले दो वर्ष की अवधि के लिए चेयरमैन घोषित किया। जनरल हाउस ने बिट्टू को कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया।

इस अवसर पर बलजिंदर सिंह बिट्टू ने सभी सदस्यों का उनके नेतृत्व पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया और आश्वासन दिया की चंडीगढ़वासियों के हितों की रक्षा हेतु वह हर स्तर पर और हर सीमा तक लड़ाई लड़ेंगे।