अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच पूरी, रिपोर्ट से खुल सकते हैं कई अहम राज

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच पूरी, रिपोर्ट से खुल सकते हैं कई अहम राज

1000262836

Ayodhya offering theft case: SIT probe complete

अयोध्या। Ayodhya offering theft case: SIT probe complete, चढ़ावा चोरी को लेकर चल रही एसआईटी जांच पूरी हो गई है। इसकी रिपोर्ट के सामने आने पर चोरी के अन्य पहलुओं का विस्तार से खुलासा हो सकेगा। यह भी पता चल जाएगा कि आठ आरोपितों के अलावा भी कोई और इस षड़यंत्र का हिस्सा है या नहीं।

फिलहाल बताया गया कि ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव से इस दौरान एसआईटी की टीम ने सात बार पूछताछ की। चंपतराय ने टीम के सवालों का जवाब विस्तार से दिया। इस बीच उन्होंने जांच एजेंसी को एक पत्र भी भेजा था, जो खूब वायरल हुआ।

यह पत्र जांच प्रक्रिया का हिस्सा बन गया है। इसमें अधिकांश बार वह स्वयं जांच अधिकारी के सामने पहुंचे थे। एक बार तो चंपतराय से रामशंकर यादव टिन्नू से संबंधित चुटीले सवाल भी हुए। एसआईटी की जांच प्रारंभ होते ही पहले अधिकारियों के सामने चंपतराय ही गए थे।

उन्हें जब भी बुलाया जाता, वह पहुंच जाते थे। दूसरी ओर ट्रस्टियों में जांच टीम का सर्वाधिक समय तक सामना करने वालों में ट्रस्टी अनिल कुमार मिश्र रहे। गोपाल राव से कई चक्र में पूछताछ हुई। डॉ. अनिल मिश्र से गणना की नियमावली व बैंक के मध्य हुए करार पर कई चुभने वाले सवाल दागे गये।

इस बीच मंदिर के व्यवस्था प्रमुख बताए जा रहे गोपाल राव पर जांच अधिकारियों की दृष्टि बनी रही। चंपतराय से मिलकर बाहर आए उनके ही एक करीबी ने उनसे हुए संवाद को साझा किया और बताया कि उन्होंने सात बार जांच अधिकारियों से बात की। अब भी कहते हैं कि कलंक लेकर नहीं जाऊंगा। उधर बुधवार को एसआइटी की संपूर्ण रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने की प्रतीक्षा होती रही।