OMG! Chandigarh में Congress के इस नेता पर ताबड़तोड़ हमला, लड़की के चक्कर में हुआ खून-खराबा... किया मरणासन्न
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

OMG! Chandigarh में Congress के इस नेता पर ताबड़तोड़ हमला, लड़की के चक्कर में हुआ खून-खराबा... किया मरणासन्न

Attacked on Youth Congress General Secretary in Chandigarh

Attacked on Youth Congress General Secretary in Chandigarh

Chandigarh News : चंडीगढ़ के सेक्टर-52 से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| यहां खून-खराबा हुआ है| रवि नाम के एक शख्स पर ताबड़तोड़ हमला किया गया| हमला ऐसा था कि रूह कांप जाए| इसके साथ ही उसके परिवार पर भी हमला बोला गया| फिलहाल, इस हमले में रवि की हालत ज्यादा खराब हुई| हमलावरों ने रवि को मारते-मारते मरणासन्न कर दिया| रवि को खून से लथपथ हालत में हॉस्पिटल लाया गया था| रवि के पूरे शरीर में चोटें आईं हैं| खासकर सिर और दोनों हाथ-पैरों की काफी ज्यादा बुरी दशा है|

इधर, रवि के परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है| पुलिस ने घायल रवि का बयान दर्ज किया है और हमला करने वाले पक्ष को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है| पुलिस दोनों पक्षों को लेकर अपनी जांच पड़ताल के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दे रही है|

लड़की के चक्कर में हुआ यह सब...

घायल रवि ने बयान देते हुए बताया कि वह यूथ कांग्रेस का महासचिव है| उसका एक छोटा भाई है| उसके छोटे भाई की हमला करने वाले पक्ष की एक लड़की के साथ करीबी दोस्ती है और दोनों ही अब साथ गायब हैं| रवि ने बताया कि इससे पहले भी दोनों जब नाबालिग थे तो साथ गायब हो गए थे| जिसके बाद उसने ढूढ़कर लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया था और भाई को समझाया था| लेकिन अब बालिग़ हो जाने के बाद फिर से दोनों फरार हो गए| जिसे लेकर लड़की के पक्ष वाले उससे और उसके परिवार पर लड़की भगाने का आरोप लगा रहे थे और इसी बीच सोमवार को वह बातचीत के बहाने उसके घर आये और उसके घर से बाहर निकलते ही उसपर हमला कर दिया| रवि ने बताया कि हमला करने वाले वाले काफी लोग थे| उन्होंने रॉड-डंडे से जानलेवा हमला किया और खून से लथपथ कर मरणासन्न कर दिया|