Assault-firing in the court: उन्नाव से पेशी पर आए युवक पर लखनऊ कचहरी में हमला-फायर‍िंंग, वकील की ड्रेस में थे हमलावर
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Assault-firing in the court: उन्नाव से पेशी पर आए युवक पर लखनऊ कचहरी में हमला-फायर‍िंंग, वकील की ड्रेस में थे हमलावर

Assault-firing in the court: उन्नाव से पेशी पर आए युवक पर लखनऊ कचहरी में हमला-फायर‍िंंग

Assault-firing in the court: उन्नाव से पेशी पर आए युवक पर लखनऊ कचहरी में हमला-फायर‍िंंग, वकील की ड्र

Assault-firing in the court: उन्नाव से कोर्ट में पेशी पर आए मौरावां निवासी आदिल सिद्दीकी को शुक्रवार को अधिवक्ता की ड्रेस में आए 15 से 20 लोगों ने जमकर पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक पर फायरिंग भी की(Assault-firing in the court)। फायर मिस होने के बाद तमंचे के बट से मारा। वादी के बेहोश होने पर सभी वहां से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने सही होने के बाद शनिवार को वजीरगंज थाने में तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 

पीड़ित आदिल सिद्दीकी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह साढे़ 11 बजे के करीब पेशी में आया था। इस दौरान अधिवक्ता की ड्रेस में 15 से 20 लोग आए। उन लोगों ने जबरन खीचते हुए बाहर ले गए। बाहर पहले से ही बृजेंद्र, राहुल कोटा, अभय गौड़, तनवीर समेत अन्य लोग मौजूद थे। उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान बृजेंद्र उर्फ वीरू ने जान से मारने की नियत से उस पर असलहे से फायरिंग कर दी।

फायर मिस होने से पिस्टल की बट से मारा जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। सभी आरोपी भाग गए। काफी देर बाद होश आने पर आदिल ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।