बंगाल चुनाव में गरमाया माहौल, योगी आदित्यनाथ आज करेंगे चुनावी शंखनाद
Atmosphere Heats Up in Bengal Elections
लखनऊ। Atmosphere Heats Up in Bengal Elections, बंगाल के विधान सभा चुनाव में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रही कांटे की टक्कर के बीच रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने उतरेंगे।
वह दो जिलों में चुनावी जनसभाएं कर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। मतदाताओं से भाजपा को जिताने की अपील करेंगे। योगी की सभाओं पर विरोधी दलों की भी नजरें टिकी हुई हैं।
मुख्यमंत्री योगी भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक हैं। हर चुनाव में उनकी सभाओं की मांग की जाती है। पिछले दिनों वह असम चुनाव में प्रचार के लिए गए थे। बंगाल में इस बार के चुनाव को ऐतिहासिक माना जा रहा है।
अब पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, ऐसे में भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। रविवार को याेगी बंगाल के बांकुड़ा और पुरबा मेदिनीपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी कई और जनसभाओं का भी कार्यक्रम तय किया जा रहा है।