पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश; केंद्र सरकार ने जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया
Ashwini Kumar Mishra Appointed Punjab Haryana High Court Chief Justice
Justice Ashwini Kumar Mishra: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया है। वहीं शील नागू के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर नई नियुक्ति कर दी गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की तरफ से जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया गया है। यह नियुक्ति तब तक प्रभावी रहेगी जब तक हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश नहीं मिल जाता। अश्वनी कुमार मिश्रा पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर रहे थे।
यह भी पढ़ें-