Arvind Sharma Joins Farmers in Field,

Arvind Sharma का देसी अंदाज, खेत में उतरकर पत्नी संग की गेहूं कटाई

pp

Arvind Sharma Joins Farmers in Field,

हरियाणा में गेहूं कटाई के सीजन के बीच सहकारिता मंत्री Arvind Sharma का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। गांव बिधल के पास खेतों में पहुंचे मंत्री ने न केवल किसानों का हाल जाना, बल्कि खुद दरांती उठाकर गेहूं की कटाई भी की।

बताया जा रहा है कि ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के बाद लौटते समय मंत्री का काफिला खेतों की ओर मुड़ गया, जहां उन्होंने आंधी-बारिश से फसल को हुए संभावित नुकसान का जायजा लिया। इसी दौरान उनके अंदर की ‘किसानी’ जाग उठी और उन्होंने मंडासा बांधकर खेत में उतरने का फैसला किया।

मंत्री Arvind Sharma अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ खेत में उतरे और लामणी (गेहूं कटाई) की। दोनों ने पूली भी बांधी और खेत में काम कर रही महिलाओं व किसान परिवार से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए बताया कि वे पहले भी अपने पिता के साथ खेतों में काम कर चुके हैं। उनकी पत्नी ने भी पहली बार खेत में कटाई का अनुभव किया और इसे खास बताया।

मंत्री ने कहा कि जिसे मिट्टी और खेती से प्यार होता है, वह खेत में उतरकर काम करने से खुद को रोक नहीं पाता। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में Narendra Modi और प्रदेश में Nayab Singh Saini के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और मंडियों में MSP पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है।

मौके पर स्थानीय लोग और ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री के इस अंदाज की सराहना की।