फिरोजाबाद: 'पटाखा' छोड़ने वाली बाइकों और प्रेशर हॉर्न पर एआरटीओ का हंटर; 96 वाहनों के चालान, 10 लाइसेंस निलंबित
ARTO Cracks Down on Bikes Emitting 'Firecracker
फिरोजाबाद। ARTO Cracks Down on Bikes Emitting 'Firecracker, माॅडिफाइड साइलेंसर के जरिए पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों और प्रेशर हार्न का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध एआरटीओ ने यातायात पुलिस के साथ सोमवार और मंगलवार दोपहर एक बजे से अभियान चलाया।
इस दौरान 32 बाइकों, 64 चार पहिया वाहनों के चालान किए। वहीं 10 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित किए गए हैं।
एआरटीओ प्रेम सिंह ने शहर के गोपाल आश्रम, कोटला चुंगी, दबरई, मक्खनपुर, उसायनी के अलावा अन्य स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान कई बाइक ऐसी पाई गईं जिनमें माॅडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे। उन्हें चेक करने पर पटाखे की आवाज निकल रही थी।
64 बड़े वाहन ऐसे पाए गए जिनमें प्रेशर हार्न लगे हुए थे, जो ध्वनि प्रदूषण कर रहे थे। इसके अलावा ऑटो पार्ट्स की दुकनों पर चेकिंग की गई। जिसमें दो माॅडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए हैं।
एआरटीओ ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।