अग्निवीर और सेना भर्ती परीक्षा 1 जून से, 15 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
- By Gaurav --
- Friday, 15 May, 2026
Army Agniveer & JCO/OR
Indian Army में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए अहम खबर सामने आई है। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जेसीओ/ओआर और अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 15 जून तक किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए Nishant Gautam ने बताया कि भर्ती परीक्षा को लेकर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 मई से जारी होने शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन विवरण का उपयोग करके Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, दिशा-निर्देश और अन्य जरूरी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
साथ ही अभ्यर्थियों से कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें और परीक्षा की तैयारी समय रहते पूरी कर लें।