Bollywood News : सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल

Bollywood News

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल

Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, जिन्हें आखिरी बार कंगना रनौत-स्टारर 'धाकड़' में देखा गया था, आगामी थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय एंड बुक आफ डार्कनेस' में एक कैमियो भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म हाल ही में लंदन में फ्लोर पर गई है और इसकी शूटिंग ब्रिटेन की राजधानी और यूके के अन्य हिस्सों में की जाएगी.

कलाकारों में शामिल होने के बारे में बात करते हुए, अर्जुन कहते हैं, "इस फिल्म में एक कैमियो करना एक वास्तविक खुशी थी, क्योंकि इसने मुझे परेश रावल के साथ फिर से जोड़ा, जिन्हें मैं प्यार करता हूं, निकी विक्की जिन्हें मैंने बच्चों के रूप में और अब निमार्ता के रूप में देखा है. साथ ही मैं सिन्हा परिवार से बहुत प्यार करता हूं और कुश को इतना अच्छा काम करते हुए और सोनाक्षी को बिल्कुल अलग अवतार में देखकर बहुत खुश हूं."

अभिनेता ने कहा, "निकिता रॉय और बुक आफ डार्कनेस' एक ऐसी फिल्म होगी, जिस पर ध्यान दिया जाएगा और मैं पूरी टीम को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया."फिल्म में परेश रावल और सुहैल नय्यर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं और सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में पहली फिल्म है.

'निकिता रॉय एंड द बुक आफ डार्कनेस' निक विक्की भगनानी फिल्म के निकी भगनानी, विक्की भगनानी और अंकुर तकरानी, क्रेटोस एंटरटेनमेंट, निकिता पाई फिल्म्स की किंजल घोने और दिनेश गुप्ता द्वारा निर्मित है. फिल्म के 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है.