टीम इंड‍िया में हुई आक‍िब नबी की एंट्री, ट्रोल‍ होने के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, क्या अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ म‍िलेगा मौका?

टीम इंड‍िया में हुई आक‍िब नबी की एंट्री, ट्रोल‍ होने के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, क्या अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ म‍िलेगा मौका?

Auqib Nabi Joins India Squad

Auqib Nabi Joins India Squad

हैदराबाद: Auqib Nabi Joins India Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 समाप्त होने के बाद टीम इंडिया अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने वाली है. जो कि 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी किया जा चुका है. जिसमें तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. लेकिन जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इस सीरीज के लिए न चुने जाने पर काफी ज्यादा हंगामा हुआ.

हालांकि अब बीसीसीआई ने अकिब नबी के बारे में एक बड़ा फैसला करके उनकी सिलेक्शन में नया मोड़ ला दिया है. अकिब को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए नेट बॉलर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. इस फैसले से आकिब भले ही टीम के 15 सदस्यीय खिलाड़ी नहीं होंगे लेकिन वो टीम के साथ सफर जरूर करेंगे.

सात गेंदबाजों के बतौर नेट बॉलर बुलाया गया

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कुल सात गेंदबाजों को नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है, जिसमें आकिब नबी का भी नाम शामिल है. PTI ने BCCI के एक सूत्र के हवाले से बताया, 'आकिब नबी को भारत के नेट सत्र में शामिल होने के लिए कहा गया है. सिर्फ आकिब ही नहीं, बल्कि छह अन्य गेंदबाजों को भी भारत के नेट सत्र में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. भीषण गर्मी और मौसम की मुश्किल परिस्थितियों को देखते हुए, हमारे दो मुख्य तेज गेंदबाज - मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा - नेट सत्र में अपनी पूरी ताकत से गेंदबाजी नहीं कर सकते. पिछले सात दिनों में तीन कड़े मैच खेलने और लगातार सफर करने के बाद, उन्हें आराम की जरूरत है. वहीं, बल्लेबाजों को अभ्यास के लिए पर्याप्त समय और गेंदबाजों की जरूरत होगी.'

नबी का रणजी में शानदार प्रदर्शन

नबी, जो रणजी ट्रॉफी सीजन के बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में से एक थे - जहां उन्होंने 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को जीत दिलाई थी - उनके पहले टेस्ट मैच के लिए चुने जाने की काफी उम्मीदें थी. उनकी जबरदस्त निरंतरता के बावजूद, चयनकर्ताओं ने टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ बैक-अप तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को चुना.

नबी के ने चुने जाने पर चीफ सिलेक्टर ने क्या कहा था?

टीम की घोषणा के दौरान नबी को टीम में न चुने जाने के बारे में बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था, 'घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर हमेशा चर्चा होती है. जब आप भारत में टेस्ट टीम चुनते हैं, तो जरूरी नहीं कि आप बहुत ज्यादा तेज गेंदबाजों को ही चुनें. और वह टीम में जगह बनाने के काफी करीब थे. लेकिन इस समय, हमने उन तीन गेंदबाजों को ही चुना है, जिन्हें हमने पहले ही चुन लिया था.'

बरार के अलावा, बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में पहली बार जगह दी गई है.
शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे और ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल उप-कप्तान होंगे. गिल, राहुल और पंत के अलावा, बल्लेबाजी ग्रुप में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल शामिल हैं. इस मैच के लिए रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है, इसलिए कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

IND vs AFG: टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच यह अब तक का सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच होगा; पहला टेस्ट मैच 2018 में खेला गया था, जिसे भारत ने एक पारी और 262 रनों से जीता था. यह टेस्ट, चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं होगा.

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे.