बेटी पर विक्की जैन के हाथ उठाने पर बोलीं अंकिता लोखंडे की मां- बिल्कुल गलत था, दामाद के बारे में कही ढेरों बात
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बेटी पर विक्की जैन के हाथ उठाने पर बोलीं अंकिता लोखंडे की मां- बिल्कुल गलत था, दामाद के बारे में कही ढेरों बात

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17

नई दिल्ली। Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। शो में यह कपल साथ आया है, लेकिन गेम की वजह से दोनों के बीच काफी बार लड़ाई देखने को मिलती रहती है। यहां तक की बात तलाक तक भी आ गई थी। इसके बाद दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अंकिता के साथ बहस में इतना इरिटेड हो जाते हैं कि वह उन पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, वह ऐसा करते नहीं हैं। वह कंबल झटक कर वहां से चले जाते हैं। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई इसे देख कर हैरान रह गया। अब इस पर एक्ट्रेस अंकिता की मां वंदना पांडिस लोखंडे का रिएक्शन भी सामने आया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

क्या हुआ था उस दिन

बता दें कि उस दिन हुआ यूं कि अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी एक कमरे में बैठे कर आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। उस समय अंकिता और अरुण आपस में बहस कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ विक्की और अभिषेक भी बात करते हुए दिखाई दिए। ऐसे में अंकिता और अरुण की बहसबाजी से विक्की परेशान होकर बार-बार अंकिता को चुप होने के लिए कह रहे थे।

इसके बाद अंकिता ने कहा कि वह उनकी बात के बीच नहीं बोल रही, बल्कि अरुण से बात कर रही हैं। विक्की जैन इतना इरिटेड हो जाते हैं कि वह उन पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, विक्की ऐसा करते नहीं हैं। वह कंबल झटक कर चले जाते हैं।

अंकिता की मां ने दामाद के लिए कही ये बात

अब इस पर अंकिता की मां वंदना पांडिस लोखंडे ने रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जब अंकिता की मां से इस वीडियो के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि

'बिल्कुल गलत था वो, क्योंकि मैं जानती हूं विक्की को। मेरे साथ में रहते हैं वो। तोह मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं। ये बिल्कुल गलत है, ऐसा कुछ भी नहीं था। वो बहुत प्यार करने वाला जोड़ा है और उनको एक दूसरे को प्यार करने वाला मिला है'।

यह पढ़ें:

58 का एक्टर बना दूल्हा, बीवी संग दोबारा रचाई शादी, 16 साल के बेटे ने एंजॉय की मम्मी-पापा की वेडिंग

अरबाज खान-शौरा खान के शादी की पहली तस्वीर आई सामने, बेटे अरहान खान भी साथ में आए नजर

'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' ओटीटी पर हुई रिलीज, सस्पेंस थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज