Anil Vij Pushes Haryana Towards

सौर ऊर्जा में हरियाणा को नंबर-1 बनाने की तैयारी

undefined

Anil Vij Pushes Haryana Towards

Haryana के ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिजली विभाग के प्रत्येक एसडीओ कार्यालय में सोलर डेस्क या सोलर विंडो स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सोलर सिस्टम लगाने से जुड़ी सभी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अनिल विज ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस्ड कॉल आधारित सूचना प्रणाली भी शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से लोग सोलर सिस्टम, सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और अन्य लाभों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलर विंडो पर जागरूकता सामग्री, बैनर और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही हर गांव और शहर में सौर ऊर्जा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बिजली शिकायत हेल्पलाइन 1912 को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर कॉल का तुरंत जवाब और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पीएम-कुसुम योजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में अब तक 1 लाख 92 हजार 725 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं और वर्ष 2026-27 में 35 हजार नए सोलर पंप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस श्रेणी में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर है।

इसके अलावा सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा प्रणाली लगाने के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। पहले चरण में उपायुक्त कार्यालय, मिनी सचिवालय, अदालत परिसर, सरकारी शिक्षण संस्थान और ऊर्जा विभाग के कार्यालयों में सोलर सिस्टम लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी।