हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉप, 700 में से हासिल किए 699 अंक
- By Gaurav --
- Sunday, 10 May, 2026
angra Student Anmol Tops
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 83.87 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 700 में से 699 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
अनमोल कांगड़ा जिले के पहरा स्थित एबीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 99.86 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेशभर में टॉप किया।
दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से अभिनव मेहता, पूर्णिमा शर्मा और रुहानी धीमान रहे, जिन्होंने 698 अंक प्राप्त किए। अभिनव मेहता ऊना जिले के रपोह मिसरान स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र हैं, जबकि पूर्णिमा शर्मा बिलासपुर और रुहानी धीमान ऊना जिले से हैं।
तीसरे स्थान पर हमीरपुर की अश्विका शर्मा और मंडी की अलीशा ठाकुर रहीं। दोनों छात्राओं ने 697 अंक हासिल किए।
बोर्ड की मेरिट सूची में इस बार लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। टॉप-10 में कुल 107 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें 83 लड़कियां और 24 लड़के शामिल हैं।
बोर्ड सचिव विशाल शर्मा के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में कुल 93,661 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 78,150 छात्र सफल घोषित किए गए, जबकि 8,433 छात्रों को कंपार्टमेंट और 6,559 विद्यार्थियों को फेल घोषित किया गया। वहीं, 485 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।