Anantnag Encounter; Army Colonel, Major, DSP Martyred In Gunfight With Terrorists in J&K

JK Encounter: अनंतनाग में आतंकियों संग मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल और मेजर शहीद, परिवारों में फैला मातम 

Anantnag Encounter; Army Colonel

Anantnag Encounter; Army Colonel, Major, DSP Martyred In Gunfight With Terrorists in J&K

JK Encounter: अनंतनाग में आतंकवादियों से देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना मेडल से सम्मानित कर्नल मनप्रीत सिंह और 19 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर आशीष ढोंचक के पैतृक स्थानों पर बुधवार को मातम छा गया।

भारत से लेकर विदेशों तक बोली जाती है हिंदी भाषा, आइए जानते है Hindi Diwas क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहास?

देश ने गंवाए जाबांज जवान
अधिकारियों ने बताया कि सेना की विशिष्ट आतंकवाद विरोधी इकाई 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर सहित तीन सुरक्षा अधिकारी कोकेरनाग के गडोले इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए। उस दौरान उस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) कर रही थीं। अधिकारियों ने कहा,‘‘जैसे ही घेराबंदी की जा रही थी, आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए।

घायल अधिकारियों ने बाद में दम तोड़ दिया।'' इस मुठभेड़ के दौरान अभी तक किसी आतंकवादी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने शहीद अधिकारियों की पहचान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और पुलिस उपाधीक्षक हिमन्युन भट के रूप में की है। कर्नल मनप्रीत को 2021 में 19 आरआर 12 सिखली के सेना पदक से सम्मानित किया गया था। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, जो कश्मीर में सबसे वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी हैं, सहित शीर्ष पुलिस और सेना अधिकारी आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन की निगरानी के लिए कोकेरनाग क्षेत्र में पहुंचे।

मेजर आशीष धौनेक की फैमिली को गर्व
पानीपत जिले के बिंझौल गांव के मेजर आशीष धौनेक जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। इसी साल मेजर आशीष को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। तीन बहनों के इकलौते भाई के शहीद होने पर परिवार और गांव में मातम पसरा है। उनके पिता NFL से सेवानिवृत के बाद सेक्टर-7 में किराए के मकान में रहते हैं। उनका पूरा परिवार पानीपत के सेक्टर 7 में रहता है। मेजर आशीष की 2 साल पहले मेरठ से जम्मू पोस्टिंग हुई थी। मेजर आशीष 6 महीने पहले अपने साले की शादी में छुट्टी लेकर घर आए थे। 

अपने बर्थडे पर घर आकर परिवार को सरप्राइज देना चाहते थे आशीष धौंचक

कर्नल मनप्रीत सिंह की फैमिली
शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह पंचकूला के सेक्टर 26 के रहने वाले थे। पंचकूला स्थित उनके घर पर उनकी पत्नी जगमीत ग्रेवाल के साथ बहन और जीजा मौजूद हैं। कर्नल मनप्रीत की पत्नी जगमीत ग्रेवाल हरियाणा के सरकारी स्कूल में लेक्चरर हैं। उनके 2 बच्चे हैं। एक बेटा 6 साल का है और उनकी बेटी की उम्र दो साल है। कर्नल मनप्रीत ग्रेवाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। अनंतनाग के ऑपरेशन को कर्नल मनप्रीत सिंह ही लीड कर रहे थे। कर्नल मनप्रीत सिंह कमांडिंग ऑफिसर भी थे, इनके हवाले राष्ट्रीय रायफल्स की यूनिट थी। 

Colonel Manpreet Singh martyred in Anantnag encounter, police officer  critically injured

डीएसपी हुमायू बट की दो महीने की बेटी, पिता पुलिस से रिटायर्ड  
वहीं डीएसपी हुमायूं भट की 2 महीने की बेटी है। जम्मू कश्मीर पुलिस के रिटायर्ड आईजी गुलाम हसन भट के बेटे हुमायूं भट को बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से बचाया नहीं जा सका। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया कि डीएसपी हुमायूं भट के पिता गुलाम हसन भट भी पुलिस में रह चुके हैं। वह आईजी की पोस्ट से रिटायर हुए थे। पूरा देश आज इन तीन अमर शहीदों और उनके परिजनों पर गर्व कर रहा है। वहीं जनता में पाकिस्तान की इस करतूत पर आक्रोश है। लोग उसे सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। 

तिरंगे में लिपटा पिता का शव, मां की गोद में 2 महीने की बेटी, आंखों में आंसू  ला देगी DSP हुमायूं भट्ट की कहानी - Jammu and Kashmir martyred DSP Humayun  Bhatt

लगातार चल रहा सर्च अभियान
बतादें कि भारतीय सेना लगातार सर्च अभियान चला रही है। सुरक्षा बलों ने पिछले 45 दिन में 20 आतंकियों को राजौरी और पुंछ इलाके में ढेर किया है। मारे गये ज्यादातर आतंकी पाकिस्तानी मूल के थे। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में मेडिकल सामान, हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया, जो पाकिस्तान में निर्मित थे।