Anand Mahindra On Raveena Tandon: एक्ट्रेस रवीना टंडन की ऐसी बातों को सुन अपना बोरिया बिस्तर बांधने लगे दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा!

एक्ट्रेस रवीना टंडन की ऐसी बातों को सुन अपना बोरिया बिस्तर बांधने लगे दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा! ट्वीट कर बोले- मुझे शर्म आती है कि...

Anand Mahindra On Raveena Tandon

Anand Mahindra On Raveena Tandon

Anand Mahindra On Raveena Tandon : भारत के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने बोरिया बिस्तर बांधने को मजबूर कर दिया है| आनंद महिंद्रा ने यह जानकारी खुद ट्वीट के जरिये दी है| अब कहीं आप सीरियस तो नहीं हो गए| दरअसल, बात यूं है कि रवीना टंडन द्वारा किये गए अपनी ही कंपनी क्लब महिंद्रा (Club Mahindra) के एक विज्ञापन (Advertisement) को देखकर आनंद महिंद्रा इस प्रकार की प्रतिक्रिया देने को विवश हुए हैं|

विज्ञापन में रवीना टंडन ने ऐसा क्या कह दिया

इस विज्ञापन में रवीना टंडन (Raveena Tandon) बता रही हैं कि क्लब महिंद्रा के भारत में 80 से भी अधिक रिजॉर्ट्स हैं और हर उम्र के लोगों के लिए ढेर सारी अलग-अलग फेसिलिटी हैं| इस विज्ञापन में रवीना टंडन लोगों को क्लब महिंद्रा की मेंबरशिप लेने और कंपनी के रिसॉर्ट्स को घूमने के लिए कहती हैं| इधर, जब आनंद महिंद्रा रवीना टंडन के इस विज्ञापन को देखते हैं तो छूटते ही एक ट्वीट करते हुए यह कहते हैं कि उन्हें यह बात स्वीकार करते हुए शर्म आ रही है कि वह अब तक अपने 10 फीसदी रिजॉर्ट ही घूम पाए हैं।

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने रवीना टंडन के क्लब महिंद्रा वाले विज्ञापन को ट्वीट करते हुए लिखा- 'मुझे यह मानते हुए शर्म आ रही है कि मैं अपने 10% से भी ज्यादा रिजॉर्ट नहीं घूमा हूं। रवीना टंडन आपने मुझे कनविंस कर दिया है। मैं अब अपने अपने बैग्स पैक कर रहा हूं।'

बतादें कि, महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की कंपनी क्लब महिंद्रा के भारत और विदेशों में 100 से अधिक रिजॉर्ट्स हैं। कंपनी अपने मेंबर्स को तरह-तरह की सुविधाएं देती है। भारत के अलावा श्रीलंका, दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और स्पेन में भी कंपनी के रिजॉर्ट हैं।

ट्विटर पर बेहद एक्टिव हैं आनंद महिंद्रा

अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे तो खुद ही जानते होंगे कि महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर कितने ज्यादा एक्टिव हैं| आनंद महिंद्रा ट्विटर पर अधिकतर लोगों के कारनामे और उनकी बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं| यही नहीं आनंद महिंद्रा ट्विटर पर अपने विचार, दिलचस्प फोटोज और मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ट्विटर पर उनके 96 लाख फॉलोअर्स हैं।

खैर देखिये रवीना टंडन वाला वीडियो