Amul Price: अब सस्ता हुआ Amul दूध; प्रति लीटर इतने रुपये घटाए, पनीर-घी और मक्खन सहित 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमतें कम
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अब सस्ता हुआ Amul दूध; प्रति लीटर इतने रुपये घटाए, पनीर-घी और मक्खन सहित 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमतें कम, पढ़ें

Amul New Rate List Milk And Other Products Price Reduced

Amul New Rate List Milk And Other Products Price Reduced

Amul cuts Milk Price: देश की मशहूर डेयरी कंपनी अमूल ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। मदर डेयरी और वेरका के बाद Amul ने भी अपने 700 से ज्यादा उत्पादों की कीमतें कम कर दी हैं। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF), जो अमूल ब्रांड से सामान बेचती है, उसने शनिवार देर रात अमूल दूध के अलावा पनीर, घी और मक्खन समेत 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के दाम कम किए जाने की घोषणा की है।

राहत! दूध-घी और मक्खन हुआ सस्ता; मदर डेयरी ने अपने प्रोडक्टों की कीमत घटाई, GST में कटौती के बाद फैसला, नई रेट लिस्ट

अब सस्ता हुआ Amul दूध

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की ओर से अमूल पैकेज्ड प्रोडक्ट्स (Amul Products) की कीमतों में संसोधन की जो नई रेट लिस्ट जारी की गई है। उसके अनुसार, अमूल UHT दूध प्रति लीटर 2 से 3 रुपये सस्ता हुआ है। अमूल ताजा टोंड जो पहले 1 लीटर 77 रुपये का मिलता था, अब 75 रुपये का मिलेगा. इसी तरह अमूल गोल्ड जो पहले 1 लीटर 83 रुपये का मिलता था, वो अब 80 रुपये का मिलेगा।

राहत की खबर! वेरका दूध हुआ सस्ता; प्रति लीटर इतने रुपये घटी कीमत, घी-मक्खन और पनीर के दाम भी कम, देखिए नई रेट लिस्ट

वहीं अमूल दूध के अलावा मक्खन, घी, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी उत्पाद, फ्रोजन डेयरी और आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, मूंगफली स्प्रेड, माल्ट आधारित पेय आदि जैसे सभी प्रकार के 700 से ज्यादा अमूल उत्पाद अब कम कीमतों पर मिलेंगे। 22 सितंबर 2025 से अमूल के प्रोडक्टों को कम कीमतों पर खरीदा जा सकेगा। क्योंकि 22 सितंबर से ही GST दरों में कटौती का फैसला लागू हो रहा है। अमूल ने यह कदम GST घटने के बाद ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया है। 

Amul New Rate List

Amul New Rate List