नोरा फतेही के गाने पर चौतरफा वार: दारुल इफ्ता का फतवा, NCW का समन और सोशल मीडिया पर बैन

नोरा फतेही के गाने पर चौतरफा वार: दारुल इफ्ता का फतवा, NCW का समन और सोशल मीडिया पर बैन

All-Round Backlash Against Nora Fateh Song

All-Round Backlash Against Nora Fatehi's Song

अलीगढ़। All-Round Backlash Against Nora Fatehi's Song, मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने एक्टर-डांसर नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर उनके खिलाफ फतवा जारी किया है। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और किरण कुमार (निर्देशक) को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है।

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। फिल्म के हिंदी लिरिक्स से लेकर इसकी कोरियोग्राफी तक को सोशल मीडिया पर यूजर्स वल्गर बता रहे हैं। NHRC के सख्त नोटिस के बाद कन्नड़ फिल्म 'केडी' के इस गाने को यूट्यूब सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है।

गाने को लेकर मचे बवाल के बाद नोरा फतेही ने 'वल्गर लिरिक्स' का पूरा ठीकरा मेकर्स पर फोड़ा है और बताया है कि उन्हें इस गाने को लेकर धोखे में रखा गया था।