चंडीगढ़ में संपन्न हुई अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैम्पियनशिप: हरियाणा और दिल्ली का दबदबा
All India Civil Services Yogasana Championship
चंडीगढ़, 21 मार्च 2026: All India Civil Services Yogasana Championship, खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा टेबल टेनिस हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-23, चंडीगढ़ में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड (CCSCSB), नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा (AICS) योगासन चैम्पियनशिप 2025–26 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।
इस चैम्पियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्य सचिवालयों एवं क्षेत्रीय खेल बोर्डों (RSBs) से लगभग 350 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुशासन, लचीलापन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अखिल कुमार, DANICS, अतिरिक्त सचिव ने प्रतिभागियों को बधाई दी तथा आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने चैम्पियनशिप के औपचारिक समापन की घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने विभागों में फिटनेस एवं योगासन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक (खेल), चंडीगढ़ प्रशासन; सुश्री नीवा सिंह, संयोजक, CCSCSB; तथा डॉ. भगवंत सिंह, IYA, खेल विभाग भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम (21 मार्च 2026):
* रिदमिक पेयर (महिला) – 40 वर्ष से कम
1. लक्ष्मी देवी एवं प्रीति (हरियाणा सचिवालय) – 60.88 अंक – प्रथम स्थान
2. हिमाद्री जे. भट्ट एवं कृपालीबाहेन सी. राठवा (गुजरात सचिवालय) – 50.50 अंक – द्वितीय स्थान
3. श्रुति नरेंद्र पांडे एवं रिंकुबेन आचार्य (गुजरात RSB) – 49.88 अंक – तृतीय स्थान
* रिदमिक पेयर (महिला) – 40 से 50 वर्ष
1. यशोधा रानी एवं निधि (हरियाणा सचिवालय) – 65.25 अंक – प्रथम स्थान
2. ई. अम्माजी एवं च. हेमा लता (आंध्र प्रदेश सचिवालय) – 47.25 अंक – द्वितीय स्थान
3. नीलम पुरी बिष्ट एवं नीलम नेगी (उत्तराखंड) – 44.50 अंक – तृतीय स्थान
* रिदमिक पेयर (महिला) – 50 वर्ष से अधिक
1. हनी कोली एवं गीता सरवन (केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली) – 62.25 अंक – प्रथम स्थान
2. शैलजा एम. बी. एवं जयम्मा एम. बी. (कर्नाटक सचिवालय) – 58.25 अंक – द्वितीय स्थान
3. भारती खराडे एवं संगीता शेल्के (महाराष्ट्र सचिवालय) – 50.50 अंक – तृतीय स्थान
17 से 21 मार्च 2026 तक आयोजित इस चैम्पियनशिप का समापन सफलतापूर्वक हुआ, जिसने सरकारी कर्मचारियों के बीच योगासन को एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में बढ़ती लोकप्रियता को रेखांकित किया। खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।