नीट री-एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका पर अलर्ट, जयपुर में संदिग्धों से पूछताछ तेज
Alert issued over suspected paper leak ahead of NEET re-exam
Alert issued over suspected paper leak ahead of NEET re-exam, नीट री-एग्जाम से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है. जयपुर में कई संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है. पेपर लीक की आशंका को लेकर खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क है. खुफिया एजेंसियां परीक्षा से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी, पेपर लीक या संगठित नकल गिरोह की गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार फील्ड इनपुट जुटा रही हैं. इसी कड़ी में संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी निगरानी की कार्रवाई जारी है. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर आईबी और जयपुर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को निगरानी सूची में रखा है. इन संदिग्धों की गतिविधियों, संपर्कों और सोशल मीडिया नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है.
आज 5 लोगों से पूछताछ
बीते 5 दिनों में स्थानीय पुलिस के सहयोग से करीब 30 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार (20 जून) को भी जयपुर ईस्ट क्षेत्र में पुलिस की मदद से 5 लोगों से सवाल-जवाब हुए. हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया, लेकिन उनके बयानों और गतिविधियों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है.
अफवाह फैलाने वाले लोगों पर भी नजर
पड़ताल में सामने आया है कि ये संदिग्ध टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन हैं. इन सभी ग्रुप में परीक्षा संबंधी सामग्री भेजी जाती हैं. ऐसे ग्रुप पर इंटेलिजेंस की भी नजर हैं. सुरक्षा एजेंसियां लगातार सोशल मीडिया पर भी मॉनिटरिंग कर रही हैं. एनटीए की तरफ से स्पष्ट है कि किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी.