उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा बदलाव, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट
Major Weather Shift in Uttar Pradesh
लखनऊ। Major Weather Shift in Uttar Pradesh, प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। सहारनपुर, शामली सहित 24 जिलों में गुरुवार को ओलावृष्टि की आशंका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अवध के 35 से अधिक जिलों में आंधी आने के आसार हैं। इसके साथ पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लू प्रभावित जिलों की संख्या में कमी आएगी। बांदा, चित्रकूट, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व ललितपुर में ही गर्म हवा चलेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में गुरुवार को ओलावृष्टि हो सकती है।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के क्षेत्रों में आंधी या तड़ित झंझावात आ सकता है। इस दौरान हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
झोकों में हवा की गति 80 किलोमीटर प्रतिघंटा भी पहुंच सकती है। बांदा, फतेहपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर एवं आस पास के क्षेत्रों में भी आंधी आने के आसार हैं।
इन जिलों में हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रहेगी। चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व ललितपुर में हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।
सर्वाधिक तापमान वाले जिले
| जिला | तापमान (°C) |
|---|---|
| बांदा | 47.8 |
| प्रयागराज | 46.4 |
| झांसी | 46.0 |
| उरई | 45.6 |
| कानपुर | 45.2 |
| हमीरपुर | 45.2 |