अखिलेश यादव का मध्य एशिया संघर्ष पर बयान, भारत सरकार से स्पष्ट रुख की मांग
Akhilesh Yadav's statement on Central Asia conflict
लखनऊ। Akhilesh Yadav's statement on Central Asia conflict, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य एशिया में चल रहे संघर्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा कि मौजूदा हालात में भारत सरकार को इस अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
किसी देश के खास लोगों से लेकर आम नागरिकों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। ऐसे समय में केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि वह जंग के साथ है या अमन के पक्ष में खड़ी है।
एक तटस्थ देश होने के नाते भारत युद्ध रोकने और शांति बहाल करने के लिए क्या कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।
सरकार को युद्ध में मारे जाने वालों से जुड़ी खबरों की हर स्तर पर पुष्टि करनी चाहिए और सच जनता के सामने रखना चाहिए। कहा कि इंसान के साथ इंसानियत का मारा जाना बेहद अफसोसजनक है और हर देश को जिम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए।