अखिलेश यादव का पलटवार: "भाजपा की गलत मंशा की हुई हार; विपक्ष की एकजुटता ने नाकाम की साजिश"
Akhilesh Yadav Hits Back
लखनऊ। Akhilesh Yadav Hits Back, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर सीधा निशाना साधा। कहा कि बिल का लोकसभा में पास न होना भाजपा की गलत मंशा की हार और विपक्ष की एकजुटता की जीत है।
रविवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की नीयत शुरू से ही साफ नहीं थी। यह बिल महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उन्हें भ्रमित करने के उद्देश्य से लाया गया था।
लोकसभा में बिल पास न हो पाना इस बात का संकेत है कि भाजपा की रणनीति और मंशा दोनों ही गलत थीं। सपा प्रमुख ने इसे विपक्ष की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों ने मिलकर भाजपा की कथित साजिश को नाकाम कर दिया।
अखिलेश ने परिसीमन से जुड़े प्रविधानों पर भी सवाल उठाए। कहा कि इस बिल में शामिल परिसीमन की शर्तों ने भाजपा के इरादों को उजागर कर दिया और यह साफ हो गया कि इसके पीछे राजनीतिक गणित छिपा हुआ था।
भाजपा पर आरोप लगाया कि वह महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को एकजुट करने के बजाय उन्हें बांटने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सकी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा का सत्ता में बने रहने का नैतिक आधार कमजोर हुआ है और उसे इस पर जवाब देना चाहिए।