अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: महिला आरक्षण पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: महिला आरक्षण पर उठाए सवाल

Akhilesh Yadav attacks BJP

Akhilesh Yadav attacks BJP

लखनऊ। बजट सत्र का विस्तार करते हुए सरकार ने तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है, जो गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को शुरू हो गया। महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा हो रही है।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा-शासित राज्यों में कितनी महिला मुख्यमंत्री हैं?

अखिलेश ने भाजपा को घेरा

अखिलेश ने कहा, "भाजपा अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के नारे का इस्तेमाल करना चाहती है। जिस पार्टी ने अपने ही संगठन में महिलाओं को पर्याप्त जगह नहीं दी है वह उनकी गरिमा और सम्मान कैसे सुनिश्चित करेगी?"

हम महिला आरक्षण के साथ हैं: अखिलेश

अखिलेश ने आगे कहा कि पूरा देश आधी आबादी के लिए आरक्षण चाहता है, क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी के अंतर्गत नहीं आतीं?

उन्होंने कहा, "भाजपा जानती नहीं है कि उनसे सबसे ज्यादा दुखी महिलाएं ही हैं। जब हम बहस कर रहे हैं तो हमारे बिलकुल बगल में 40 हजार लोग सड़कों पर हैं। वहां महिलाएं धरने पर बैठी हैं। वे इसलिए हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिला रहा है। हम महिला आरक्षण के साथ हैं लेकिन भाजपाई साजिश के खिलाफ हैं।"