BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

एसवाईएल और रिहाई गीत पर बैन से भडक़ा अकाली दल, देखें सुखबीर बादल ने क्या कहा

50-sukhavir

चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला के एसवाईएल और कंवर ग्रेवाल के रिहाई गीत को यूट्यूब पर बैन करने के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (बादल) भडक़ उठा है। कल इसके विरोध में यूथ अकाली दल पंजाब में ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने बैन किया रिहाई गीत सुनकर विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोक मसलों को उठाते एसवाईएल और रिहाई जैसे गीत बैन करना विचारों को प्रकट करने के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन है। इस नाइंसाफी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

मूसेवाला की हत्या के बाद उनका स्ङ्घरु गाना रिलीज हुआ था। यह गीत पंजाब और हरियाणा के विवाद की वजह सतलुज-यमुना लिंक नहर से जुड़ा है। जिसमें मूसेवाला ने इस मुद्दे के साथ जेलों में बंद सिखों का भी मुद्दा उठाया। वहीं कंवर ग्रेवाल ने भी अपने रिहाई गीत में बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा उठाया। जिसके बाद भारतीय कानून का हवाला देकर यूट्यूब ने भारत में बैन कर दिया।
 

शिअद बादल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने हृष्ठ्र की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु को भी लेटर लिखा है। जिसमें बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा उठाया है। इससे पहले संगरूर लोकसभा उपचुनाव भी अकाली दल ने बंदी सिखों के मुद्दे पर लड़ा। हालांकि उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी।