लखनऊ से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आसमान में 'दोहरे संकट' में फंसी: एयर टर्बुलेंस से सहमे यात्री, 1 घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आसमान में 'दोहरे संकट' में फंसी: एयर टर्बुलेंस से सहमे यात्री, 1 घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

Air India Express Flight Bound for Delhi from Lucknow

Air India Express Flight Bound for Delhi from Lucknow

लखनऊ। Air India Express Flight Bound for Delhi from Lucknow, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में रवाना हुआ एक विमान शनिवार को दोहरे संकट में फंस गया। एक तो दिल्ली का मौसम खराब होने के कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली।

दूसरा विमान जब आसमान में चक्कर काट रहा था तो एयर टर्बोलेंस (हवा के तेज झोंके) में फंस गया। इससे विमान यात्री कुछ देर के लिए भयभीत हो गए। हालांकि करीब एक घंटे आसमान में चक्कर काटने के बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति मिल गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स-1167 ने शनिवार को सुबह 7:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरा था। यह विमान 7:40 बजे दिल्ली वायुसीमा क्षेत्र में दाखिल हुआ तो वहां के एटीसी ने बताया कि खराब मौसम के कारण विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

आसमान में चक्कर काटता रहा विमान

पायलट को दो विकल्प दिए गए। एक तो पहले एयरोड्रोम (डायवर्ट होने की स्थिति में लैडिंग वाले एयरपोर्ट का पहला विकल्प) पर विमान को भेज दिया जाए, या फिर आसमान में कुछ देर चक्कर काटकर मौसम सही होने का इंतजार किया जाए।

पायलट ने पर्याप्त मात्रा में ईंधन होने के कारण विमान में चक्कर काटने का ही विकल्प चुना। विमान आसमान में चक्कर काट ही रहा था कि एयर टर्बोलेंस आ गया। पायलट ने तुरंत विमान के भीतर की लाइटों को बंद कर दिया।

यात्रियों को अपने स्थान पर बैठने की सलाह दी गई। इससे यात्री घबरा गए। दिल्ली में मौसम ठीक होने पर 9:45 बजे वहां उतर सका। विमान के सुरक्षित लैंडिंग करने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।