होली से पहले लखनऊ में मिलावटी मिठाइयों का जखीरा जब्त

होली से पहले लखनऊ में मिलावटी मिठाइयों का जखीरा जब्त

Ahead of Holi

Ahead of Holi, a huge cache of adulterated

लखनऊ। गुरुवार देर रात एक बजे खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने एक पिकअप वाहन को रोककर निरीक्षण किया। वाहन की जांच के दौरान उसमें 760 किलोग्राम खोवा, 700 किलोग्राम मिल्क केक और 180 किलोग्राम बर्फी लदी पाई गई। यह बस बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।

वाहन के ड्राइवर से एफएसएसएआइ लाइसेंस और उन खाद्य पदार्थों से संबंधित बिल या अन्य जरूरी अभिलेख मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खोवा को खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन देखते हुए तत्काल नष्ट करा दिया गया।

होली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी और वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स व नमकीन और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों व बेसन, मैदा आदि की बिक्री पर रोकथाम के लिए जांच व कार्रवाई चल रही है।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने बताया, पिकअप में खोवा व मिठाई सही न मिलने पर टीम वाहन को बंथरा थाने ले गई, उसका मालिक और खाद्य कारोबारी वहां कोई नहीं पहुंचा, तब शुक्रवार को टीम ने विस्तृत जांच और नमूना लेने की प्रक्रिया शुरू की।

खोवा के साथ टीम ने बर्फी और मिल्क केक के नमूने भी लिए हैं। बर्फी व मिल्क केक की गुणवत्ता सही न होने के कारण इनकी बिक्री पर तब तक के लिए रोक लगा दी गई है जब तक कि प्रयोगशाला से इनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती। खाद्य पदार्थ को स्वरूप कोल्ड स्टोरेज में रखवाया गया है।