विजय सिंगला तो गए अब पंजाब का स्वास्थ्य मंत्रालय किसके पास आया? देखें

विजय सिंगला तो गए अब पंजाब का स्वास्थ्य मंत्रालय किसके पास आया? देखें

After Vijay Singla who has the health ministry of Punjab?

After Vijay Singla who has the health ministry of Punjab?

Punjab Cabinet News : भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए विजय सिंगला की बीते कल भगवंत मान मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई है और साथ ही वह अब पुलिस गिरफ्त में हैं| विजय सिंगला पर आगे की कार्रवाई की जा रही है| बतादें कि, विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया था| लेकिन अब जब विजय सिंगला भगवंत मान मंत्रिमंडल से बाहर हो गए हैं तो अब सवाल यह है कि पंजाब का स्वास्थ्य मंत्रालय कौन संभालेगा?

खबर है कि, विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अब सीएम भगवंत मान खुद स्वास्थ्य मंत्रालय संभालेंगे| कहा जा रहा है कि, फिलहाल के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय सीएम भगवंत मान के पास ही रहेगा| बतादें कि, सीएम मान के पास पहले से ही कई मंत्रालय हैं| सीएम मान के पास गृह मंत्रालय भी है| बरहाल, अब देखने वाली बात यह होगी कि अगर आगे सीएम भगवंत मान किसी को स्वास्थ्य मंत्रालय देंगे तो किसे देंगे... मंत्रिमंडल में एक मंत्री के कम होने से अब किसकी नई एंट्री होगी?

भगवंत मान ने सबको चौंकाया....

दरअसल, मंगलवार दोपहर सीएम भगवंत मान का अचानक एक वीडियो सामने आया| जिसने सबको चौंका दिया| वीडियो में सीएम मान यह कहते हुए दिखे कि वह आज एक बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं| मान ने कहा कि जैसा सबको पता है कि आम आदमी पार्टी सच्चे दिल से एक ईमनादार पार्टी है| आम आदमी पार्टी एक एंटी करप्शन आंदोलन से निकली हुई पार्टी है| यह पार्टी एक भी पैसे की हेरा-फेरी बर्दास्त नहीं कर सकती| सीएम मान ने कहा कि जब मैं चुनाव के समय प्रचार के लिए लोगों के पास जाता था तो लोगों में एक उम्मीद नजर आती थी कि कोई तो ऐसा आएगा जो उन्हें भ्रष्टाचार के दलदल से बचाएगा|

सीएम मान ने आगे कहा कि जब मेरा नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आया तो अरविन्द केजरीवाल जी ने मुझसे कहा था कि भगवंत मान कुछ भी हो जाये भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं करना| तब मैंने उनको वचन दिया था कि एक भी पैसे की हेराफेरी बर्दास्त नहीं होगी| चाहें कोई अपना हो या बेगाना...

सीएम मान ने कहा कि अब इसी कड़ी में मेरे संज्ञान में एक मामला आया है , मेरी सरकार का एक मंत्री काम के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा था। मैंने इसे बहुत गंभीरता से लिया। किसी को इसके बारे में पता नहीं था, अगर मैं चाहता तो इसे दबा सकता था। लेकिन अगर मैं ऐसा करता तो जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा किया उनका भरोसा तोड़ दिया होता और मैं अपनी पार्टी के विचारधारा के भी खिलाफ हो जाता|

सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है और मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं, मंत्री का नाम है विजय सिंगला जो कि स्वास्थ्य मंत्री हैं| मैं अब उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं और पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दे रहा हूं। सीएम मान ने बताया कि विजय सिंगला अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है|

विजय सिंगला के बारे में .......

बतादें कि, विजय सिंगला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। विजय सिंगला पेशे से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। विजय सिंगला काफी चर्चा में थे कि वह पहली बार विधायक बनते ही मंत्री बन गए| फिलहाल, अब उनकी किरकरी को लेकर चर्चा हो रही है|