ADR रिपोर्ट: उत्तर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, नायब सिंह सैनी दूसरे स्थान पर
ADR Report: Sukhvinder Singh Sukhu becomes
ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सभी 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की आय व संपत्तियों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत में सबसे ज्यादा संपत्ति हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास है। इसमें हरियाणा के नायब सिंह सैनी दूसरे सबसे अधिक संपत्ति वाले सीएम हैं।
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कुल संपत्ति 7 करोड़ 81 लाख रुपये है। उन पर करीब 22 लाख रुपये की देनदारी है। सुक्खू पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की वार्षिक आय करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। वे कांट्रैक्टर पेंशनर हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कुल संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख रुपये है। उन पर करीब 74 लाख रुपये की देनदारी है। सैनी ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की वार्षिक आय करीब 13 लाख रुपये है। सीएम सैनी स्टोन क्रशर के मालिक भी हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ 31 लाख रुपये है और उन पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की देनदारी है। वे ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संपत्ति 4 करोड़ 64 लाख रुपये है। उन पर 47 लाख रुपये की देनदारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1 करोड़ 54 लाख रुपये है। वे ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की आय करीब 13 लाख रुपये है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की संपत्ति 1 करोड़ 46 लाख रुपये है।
सुक्खू के खिलाफ चार केस और मान पर एक
एडीआर के मुताबिक मुख्यमंत्री पर दर्ज आपराधिक मामलों में सबसे ज्यादा मामले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र के खिलाफ दर्ज हैं। उनके खिलाफ चार केस दर्ज हैं और चारों ही लंबित हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है।