यूटी चंडीगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, राधिका सिंह और नवीन को अतिरिक्त जिम्मेदारियां
Administrative Reshuffle in UT
यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एचसीएस अधिकारी सुश्री राधिका सिंह को निदेशक पर्यटन का प्रभार दिया गया है। वह श्री नवीन, DANICS को इस पद से कार्यमुक्त करेंगी।
वहीं श्री नवीन, DANICS को चार विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनमें निदेशक समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक चंडीगढ़ एससी, बीसी एवं अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम, प्रबंध निदेशक बाल एवं महिला विकास निगम और सचिव, चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग शामिल हैं। श्री नवीन सुश्री राधिका सिंह को इन पदों से कार्यमुक्त करेंगे।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निदेशक समाज कल्याण का प्रभार भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के 26 मई 2026 के पत्र के तहत अनुमोदन के बाद दिया गया है, क्योंकि यह पद AERO चंडीगढ़ से जुड़ा है।
यह आदेश मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस द्वारा 27 मई 2026 को जारी किया गया है।