Administration allowed green firecrackers on festivals
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा; युवाओं के नाम 2 पेज का पत्र, कहा- मेरा मन दुखी और व्यथित, छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें दिल्ली में FRS कैमरों से की जा रही पहचान; जंतर-मंतर पर आए कई प्रदर्शनकारियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला, 3000 पुलिस जवान तैनात 'सलमान खान डर गया...' खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर ऐसा लिखा, छात्रों के प्रोटेस्ट पर किए गए इस पोस्ट को लेकर हो रहे थे ट्रोल चंडीगढ़ से पंजाब लौटने की तैयारी में मनीष तिवारी? प्रताप बाजवा के समर्थन से बढ़ी सियासी हलचल, लुधियाना पर नजर जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध की गूंज चंडीगढ़ पहुंची, सेक्टर-17 प्लाजा में छात्रों और संगठनों का प्रदर्शन जारी

प्रशासन ने त्यौहारों पर दी ग्रीन पटाखों को अनुमति

Administration allowed green firecrackers on festivals

Administration allowed green firecrackers on festivals

चंडीगढ़ (साजन शर्मा)। चंडीगढ़ प्रशासन ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर में ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति दे दी है। बीते दो वर्षों के दौरान चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति ने पाया कि दिवाली माह के दौरान वायु की गुणवत्ता बिलकुल सही रही। इसी को आधार बनाकर ग्रीन पटाखों के चलाने की अनुमति दी गई।

प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली ने  1 दिसंबर 2020 के आदेशों के तहत उन शहरों कस्बों में पटाखों के उपयोग को प्रतिबंधित करने की अनुमति दी थी जहां हवा की गुणवत्ता मध्यम या इसके नीचे है। यह भी निर्देश दिया गया था कि यदि केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी तो वह भी दो घंटे से अधिक की अवधि के लिए उपयोग नहीं किये जा सकेंगे।

 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की सहायक कंपनी, राष्ट्रीय पर्यावरण और इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई) द्वारा ग्रीन क्रैकर्स विकसित किए गए हैं। दिवाली, दशहरा व गुरुपर्व को देखते हुए यह अनुमति केवल दो घंटे के लिए प्रदान की गई है।