एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई को पुलिस ने पकड़ा, होटल में चल रही पार्टी में हो रहा था यह चौंकाने वाला काम

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई को पुलिस ने पकड़ा, होटल में चल रही पार्टी में हो रहा था यह चौंकाने वाला काम

Actress Shraddha Kapoor Brother Siddhanth Kapoor Detained

Actress Shraddha Kapoor Brother Siddhanth Kapoor Detained

Actress Shraddha Kapoor Brother Siddhanth Kapoor Detained :  मनोरंजन की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है| बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को पुलिस ने हिरासत में लिया है| सिद्धांत कपूर को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया है| वहीं मेडिकल में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है|

Actress Shraddha Kapoor Brother Siddhanth Kapoor Detained
Actress Shraddha Kapoor Brother Siddhanth Kapoor Detained

बेंगलुरु में पुलिस ने की कार्रवाई ....

मिली जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर (Actress Shraddha Kapoor Brother Siddhanth Kapoor) को बीती रात पुलिस ने हिरासत में लिया| कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है| बताया जाता है कि, सिद्धांत कपूर यहां एक होटल में पार्टी कर रहे थे| पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्टी में ड्रग्स लिया जा रहा है| जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की| छापेमारी के दौरान पुलिस ने ड्रग्स के सिलसले में 6 लोगों को हिरासत में लिया| जिनमें से एक श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर निकले|

ड्रग्स लेने की पुष्टि....

इधर, ड्रग्स के सिलसले में हिरासत में लिए गए सभी 6 लोगों का मेडिकल करवाया गया है| मेडिकल के बाद श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor Detained) की मुश्किलें बढ़ गईं हैं| बताया जा रहा है कि ड्रग्स लेने के मामले में सिद्धांत कपूर की जांच पॉज़िटिव आई है। जिसके बाद पुलिस सिद्धांत कपूर को थाने में बैठाकर अब आगे की कार्रवाई कर रही है| बतादें कि, सिद्धांत कपूर भी एक बॉलीवुड एक्टर हैं| वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं|