Actor Vikram Gokhale Condition Very Critical

अभी उनमें सांसें हैं और आपने मौत डिक्लेयर कर दी? Bollywood के इस दिग्गज एक्टर की हालत बेहद नाजुक, काम नहीं कर रहे कई अंग

Actor Vikram Gokhale Condition Very Critical

Actor Vikram Gokhale Condition Very Critical

Actor Vikram Gokhale Condition Very Critical : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले की मौत (Veteran Actor Vikram Gokhale Not Passed Away Yet) अभी नहीं हुई है| वह अभी जिन्दा हैं और उनकी सांसें चल रही हैं| गोखले के परिवार ने इस बात की पुष्टि की है| परिवार ने विक्रम गोखले की मौत को अफवाह बताया है|

परिवार का कहना है कि, अभी उनमें सांसें हैं और लोग उनकी मौत डिक्लेयर कर दे रहे हैं| ऐसा नहीं करना चाहिए| बल्कि इसके बदले में लोगों को उनकी सलामती के लिए दुआ करनी चाहिए| दरअसल, बुधवार रात को विक्रम गोखले के निधन की खबरें सामने आने लगीं| जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया|

हालत बेहद नाजुक, काम नहीं कर रहे कई अंग

फिलहाल, विक्रम गोखले (Actor Vikram Gokhale) की हालत बहुत ज्यादा नाजुक बनी हुई है| उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वह डॉक्टरों की कई कोशिशों और इलाज के मुताबिक रेस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं| विक्रम गोखले को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है|

मंझे हुए एक्टर हैं विक्रम गोखले

14 नवंबर 1945 को पुणे में जन्में विक्रम गोखले एक मंझे हुए एक्टर हैं| विक्रम गोखले ने थिएटर एक्टिंग के साथ अपने आप को निखारा| गोखले मराठी थिएटर में काफी ज्यादा एक्टिव रहे और इसी कड़ी के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा और सीरियल्स की दुनिया में कदम रखा| विक्रम गोखले ने बॉलीवुड में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया और भूमिका का लोहा मनवाया|

विक्रम गोखले संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी तमाम फिल्मों में भी काम किया। 2013 में गोखले को मराठी फिल्म अनुमति के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।