"लापरवाही पर कार्रवाई: एमवीडीएनएल चीफ इंजीनियर ट्रांसफर, 8 इंजीनियर्स निलंबित"

"लापरवाही पर कार्रवाई: एमवीडीएनएल चीफ इंजीनियर ट्रांसफर, 8 इंजीनियर्स निलंबित"

"Action against negligence: MVDNL chief engineer transferred,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल का लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आठ इंजीनियर्स को बीते दिनों निलंबित करने वाली प्रबंध निदेशक ने शनिवार को अमौसी क्षेत्र के चीफ इंजीनियर का ट्रांसफर कर दिया है।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने अमौसी क्षेत्र के मुख्य अभियंता महफूज आलम को हटा दिया है। मुख्य अभियंता महफूज आलम को मुख्यालय से अटैच किया गया है। उनके स्थान पर राम कुमार को तैनात किया गया है। राम कुमार मुख्यालय से अटैच थे।

इससे पहले रिया केजरीवाल ने बिजली कनेक्शन जारी करने और बिल वसूली में लापरवाही के आरोपों पर 24 फरवरी को लखनऊ में तैनात आठ इंजीनियरों को निलंबित कर दिया था। इनके साथ ही मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 24 क्लर्क का तबादला लखनऊ से बाहर कर दिया था।