Accident in Karnal on Chhath festival: छठ पर्व पर करनाल में हादसा: नहर में डूबा व्यक्ति, पश्चिमी यमुना नहर में हुआ हादसा

छठ पर्व पर करनाल में हादसा: नहर में डूबा व्यक्ति, पश्चिमी यमुना नहर में हुआ हादसा

Accident in Karnal on Chhath festival: छठ पर्व पर करनाल में हादसा: नहर में डूबा व्यक्ति

Accident in Karnal on Chhath festival:

Accident in Karnal on Chhath festival:  करनाल जिले में छठ पर्व के दौरान एक व्यक्ति पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया। यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे थे। 

पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की तलाश में अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

नहर में डूबे व्यक्ति की पहचान सदर बाजार निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संतोष यादव नहर में नहा रहे थे, तभी वह अचानक गिर गए और डूब गए।संतोष यादव की बेटी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को बचाने के लिए आसपास के लोगों से मदद मांगी थी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिता को नहर में नहाते देखा था और आवाज भी लगाई थी, लेकिन अब उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच अधिकारी महावीर ने बताया कि संतोष यादव नामक व्यक्ति के नहर में डूबने की जानकारी मिली थी। गोताखोरों की सहायता से नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।