AC Explosion Triggers Fire at Noida's

नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC में धमाके के बाद लगी आग, मेंटेनेंस टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

acblast

AC Explosion Triggers Fire at Noida's

नोएडा की सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी में एक फ्लैट के एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट के बाद धमाका होने से आग लग गई। राहत की बात यह रही कि मेंटेनेंस टीम की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगे AC में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। आग फैलने की सूचना मिलते ही पूरी सोसायटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और फायर सेफ्टी सिस्टम व अग्निशमन उपकरणों की मदद से कुछ ही मिनटों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरे फ्लैट का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह AC में हुआ शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। समय रहते कार्रवाई होने के कारण इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की सूचना है।