भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोनीत पार्षद के रूप शपथ ग्रहण समारोह का आप करेगी बहिष्कार
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोनीत पार्षद के रूप शपथ ग्रहण समारोह का आप करेगी बहिष्कार

AAP will Boycott the Swearing-in Ceremony

AAP will Boycott the Swearing-in Ceremony

भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत करना लोकतंत्र की हत्या और दुर्भाग्यपूर्ण : प्रदीप छाबड़ा

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ओर अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने प्रशासक द्वारा नगर निगम के पार्षदों के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं के नामांकन को दुर्भाग्यपूर्ण, अनैतिक, अवैध और लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

आज आम आदमी पार्टी के लिए पार्षदों की मीटिंग में एकमत से ये फ़ैसला लिया गया कि पार्टी के पार्षद शपथग्रहण समारोह का रोष प्रकट करते हुए बहिष्कार करेंगे। 
 
आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि मनोनीत पार्षदों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे चिकित्सा, इंजीनियरिंग, पर्यावरण आदि में विशेषज्ञता रखने वाले प्रतिष्ठित लोगों का चयन करना है, ताकि वे अपनी विशेषज्ञता सदन में ला सकें। लेकिन निश्चित रूप से सत्ताधारी दल के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नियुक्त नहीं करना है।  इस तरह के नामांकन चंडीगढ़ के मतदाताओं के जनादेश के खिलाफ हैं, जिन्होंने आम आदमी पार्टी को एमसीसी पर शासन करने के लिए वोट दिया था।  पहले भाजपा ने छल से अपनी पार्षद को मेयर बनाकर लोकप्रिय जनादेश को भंग कर दिया और अब बिना पात्रता वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षदों के रूप में मनोनीत कर दिया।

आम आदमी पार्टी शहर के लोगों की आवाज को दबाने के अपने नापाक मंसूबों के लिए प्रशासक के पद का दुरुपयोग कर भाजपा के अनैतिक कदम का कड़ा विरोध करती है।
 
चंडीगढ़ की जनता 2024 में बीजेपी को सबक सिखाएगी, जैसा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनावों में सभी एबीवीपी उम्मीदवारों को हराकर दिखाया गया है।