AAP Lok Sabha Candidates- पंजाब में AAP के लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; मालविंदर सिंह कंग को टिकट

पंजाब में AAP के लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग को यहां से टिकट, और किसे कहां से?

AAP Lok Sabha Candidates Second List In Punjab Lok Sabha Chunav 2024

AAP Lok Sabha Candidates Second List In Punjab Lok Sabha Chunav 2024

Punjab AAP Lok Sabha Candidates: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पंजाब में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग को आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं होशियारपुर से आम आदमी पार्टी ने डॉ राजकुमार चब्बेवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चब्बेवाल दो बार के विधायक हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। फिलहाल, आम आदमी पार्टी पंजाब में अब तक 9 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दरअसल, सुशील कुमार रिंकू के बीजेपी में जाने के बाद पार्टी उम्मीदवारों की संख्या कम हो गई है। आप ने सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से उम्मीदवार बनाया था।

पहली लिस्ट में 5 मंत्रियों को बनाया उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने 14 मार्च को जब अपने 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी तो उस लिस्ट में भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में पांच मंत्रियों को भी शामिल किया गया था। यानि 5 मंत्री लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार बनाया गया है, जिसे आप का गढ़ माना जाता है और पहले इसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री भगवंत मान करते थे। वहीं पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से फिर से उम्मीदवार बनाया गया था।

इसके अलावा अन्य कैबिनेट मंत्रियों में कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर से, डॉ. बलबीर सिंह को पटियाला से, गुरुमीत सिंह खुदियां को बठिंडा से और लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से मैदान में उतारा गया है। वहीं हाल ही में आप में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक गुरपीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल फरीदकोट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें AAP की होंगी

सीएम भगवंत मान का दावा है कि, पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें AAP की होंगी। इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने कोई पार्टी नहीं टिकने वाली। इसलिए 13-0 का मुक़ाबला है।

Punjab AAP Lok Sabha Candidates