आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद डा सुशील गुप्ता का जन्मदिन मनाया

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद डा सुशील गुप्ता का जन्मदिन मनाया

Birthday of MP Dr. Sushil Gupta

Birthday of MP Dr. Sushil Gupta

-उपराष्टृपति ने भी दी सुशील गुप्ता को जन्मदिन की बधाई।

नई दिल्ली,1 मई। Birthday of MP Dr. Sushil Gupta: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता (Dr. Sushil Gupta) के जन्मदिवस के मौके पर हजारों की संख्या मंे पार्टी कार्यकर्ता,स्थानीय व हरियाणा के नेता उनके निवास स्थान पंजाबी बाग निवास पर बधाई देने पहुंचे। आज डा सुशील गुप्ता 62 साल के हो गए है।
उपराष्टृपति जगदीप धनखड ने भी पत्र लिखकर डा सुशील गुप्ता को बधाई दी। जिस पर डा गुप्ता ने उनको धन्यवाद भी दिया।। 
 इस अवसर पर देशबंधु गुप्ता के साथ एक अग्रवाल सगंठन का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता को जन्मदिन की बधाई। जिसमें चेयरमैन महावीर गोयल, महामंत्री सुभाष चंद गुप्ता अन्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर पार्टी के हरियाणा प्रभारी शिक्षाविद डा सुशील गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को सफल बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करें। 
इस दौरान सांसद प्रतिनिधियों के संगठन ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सांसद प्रतिनिधि शिखा गर्ग, साक्षी बंसल, महावीर गोयल, निशांत गुप्ता,भारत कालरा,जीतेन्द्र गोयल, नंद किशोर माथुर,साहनी, अनिता मुकीम,जगमोहन सहगल, सुशील गर्ग, मनीष गर्ग, दीपक जैन आदि ने सांसद डा सुशील गुप्ता के जन्मदिवस के मौके पर ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित निवास पर उन्हें बधाई दी। डा गुप्ता से मिलने वाले देर रात तक उनको बधाई देने के लिए पहुंचे।
हरियाणा से आए सैकडो कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद डा गुप्ता की अगुवाई मंे आज प्रदेश की हर विधानसभा मंे आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढता जा रहा है। इससे साफ है कि आने वाला समय प्रदेश मंे आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। इस दौरान सौरभ झा, अंकित कादियान, विजय कुमार, अजय गुप्ता, अमन बेरवाल, सुरेन्द्र सिंह बेनीवाल क्रांति आदि लोगो व पार्टी कार्यकताओं ने बधाई दी। 

यह पढ़ें:

जंगल में टाइगरों का 'चैन' हराम; कभी खींच देता है कान तो कभी घसीटता है पूंछ... जान जोखिम में डाल ये लंगूर कर रहा खुराफात

पेपर लीक मामले में ईडी के सामने पेश हुए टीएसपीएससी के अध्यक्ष और सचिव

बोनट पर लटका रहा शख्स और दौड़ती रही SUV कार; दिल्ली की सड़कों पर ये क्या? VIDEO खौफनाक है