आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में ग्राम संपर्क अभियान की शुरुआत की
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में ग्राम संपर्क अभियान की शुरुआत की

आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में ग्राम संपर्क अभियान की शुरुआत की

आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में ग्राम संपर्क अभियान की शुरुआत की

चार सह संगठन मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की गई 

चंडीगढ़, 11 जुलाई

आम आदमी पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव और जिला परिषद चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा में गांव और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूती के लिए सोमवार को चार सह संगठन मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इनके जरिए प्रदेश के हर गांवों और वार्डों में आम आदमी पार्टी को मजबूत किया जाएगा। इसी के तहत प्रदेश में ग्राम संपर्क अभियान की भी शुरुआत हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देशानुसार संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ ने सह-संगठन मंत्रियों की नियुक्ति तय की है। इसके तहत मध्य हरियाणा की जिम्मेदारी संजय सातरोडिया, पश्चिम हरियाणा की जिम्मेदारी सुखबीर चहल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में धर्मेंद्र खटाना और दक्षिण हरियाणा में पवन हिंदूस्तानी गांव- गांव और वार्ड दर वार्ड संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।