आम आदमी पार्टी में मची हलचल: गद्दारी और केंद्रीय एजेंसियों के रसूख पर संजय सिंह का प्रहार
Aam Aadmi Party in turmoil
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राघव चड्ढा समेत अन्य राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने पर पार्टी की राय रखी।
संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों से कहा कि पंजाब की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वह आगे बोले, इन लोगों ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है। आज मन बहुत व्यथित है, एक अच्छी सरकार वहां चल रही है और भगवंत मान वहां के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अशोक मित्तल को लेकर क्या बोले संजय सिंह
संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा से लेकर हरभजन सिंह तक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस पार्टी ने इन लोगों को विधायक, सांसद आदि बनाया आज ये उसी को दगा दे रहे हैं।
संजय सिंह ने राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में पार्टी के उपनेता बनाए गए अशोक मित्तल को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा दो दिन पहले ही अशोक मित्तल पर ईडी ने छापा मारा था और अब आप देख रहे हैं आज क्या हुआ है। संजय ने कहा, इन सबकी टाइमिंग देखिए।