Daily Horoscope

Horoscope Today 21 December 2022, दैनिक राशिफल

Rash1

Horoscope Today

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा।
भाग्यांक: 8 
भाग्यशाली रंग : काला 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपने ख़राब मूड को शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : क्रीम

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं।
भाग्यांक: 5 
भाग्यशाली रंग : हरा 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horosco)
अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। 
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है।
भाग्यांक: 5 
भाग्यशाली रंग : हरा 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है।
भाग्यांक: 8 
भाग्यशाली रंग : काला 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी।
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : नारंगी

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपका झगाड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को ख़ुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज़ कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscop)
ठूँस-ठूँस कर खाने और ज़्यादा कैलोरी की चीज़ें खाने से बचिए। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।  
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : क्रीम

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा।
भाग्यांक: 4 
भाग्यशाली रंग : भूरा
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
 आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी।
भाग्यांक: 2 
भाग्यशाली रंग : सिल्वर

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

 

ये भी पढ़ें.....