daily horoscope

Horoscope Today 08 November 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

Untitled-11

Horoscope Today 08 November 2023

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
 मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)  
 करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आगे आने वाले वक्त में आप इन मौकों का सही ढ़ग से फायदा उठा पाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
 आपका तल्ख बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें।
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। उनकी बातों का बुरा ना मानें बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करें। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)   
 कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें।
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा रंग 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
 कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी। आपका मन शांत रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  
 गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास खयाल रखने की जरूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
 लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जाएगा।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फादेमन्द साबित होंगे। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं।
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
 आज आपके लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope )
 अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा।
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)   
 ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है। ये विवाद आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए जितना हो सके एवॉएड करें।
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 07 November 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 05 November 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल