Premanand Maharaj on Flood: कुदरत के कहर पर अब प्रेमानंद महाराज का बयान; बाढ़ से आई आपदा पर कही ये बात

कुदरत के कहर पर अब प्रेमानंद महाराज का बयान; बाढ़ से आई आपदा पर कही ये बात, पीड़ितों के लिए यह काम करने को कहा, वीडियो

Premanand Maharaj on Flood Disaster Video Viral News

Premanand Maharaj on Flood Disaster Video Viral News

Premanand Maharaj on Flood: इस समय पंजाब समेत देश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट से कराह रहे हैं। यमुना के उफान से मथुरा-वृंदावन और आगरा जैसे वेस्ट यूपी के हिस्सों में बाढ़ के हालात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। बाढ़ आपदा से लोगों की पीड़ा को बयां नहीं किया जा सकता। वहीं इस बीच अब वृंदावन के विश्वविख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज का कुदरत के इस कहर पर बयान सामने आया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बाढ़ आपदा में फंसे पीड़ित लोगों तक ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाई जाए।

शिल्पा शेट्टी के पति ने प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी ऑफर की; राज कुंद्रा के इतना कहने पर महाराज जी ने दिया ये जवाब, वीडियो

दरअसल प्रेमानंद महाराज ने कहा, ''इस समय हमारे देश में विपदा चल रही है, भारत के कई राज्यों में जगह-जगह बाढ़ आई है। वृन्दावन में भी हजारों लोग भूखे हैं, न पानी और न बिजली है। बाढ़ से बिजली कट चुकी है। हजारों लोग अपने-अपने मकानों पर भूख फंसे हुए हैं। इस बीच कुछ लोग मदद को आगे आ रहे हैं। हमें अपने सामर्थ्य अनुसार उन लोगों के लिए खाने की व्यवस्था करनी चाहिए और उन तक नावों के माध्यम से खाने के पैकेट और दूध के पैकेट पहुंचाने चाहिए।''

गंगा से जल लाने पर घर में पाप भी साथ आते हैं? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या बताया, शख्स ने किया था प्रश्न, यहां VIDEO

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, ''देश में जहां भी बाढ़ आपदा का प्रकोप आया है। वहां लोगों को पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ऐसी विपदा में जरूर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। विपदा में फंसे अगर 50 लोगों का भी खाना बनाकर उन तक पहुंचा दिया तो भी सार्थक हो जाएगा। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि, जीवन तभी सार्थक है जब दूसरों का हित और मंगल किया जाये।''

प्रेमानंद महाराज ने बताया श्रीकृष्ण का सबसे शक्तिशाली मंत्र; जन्माष्टमी पर आप भी जान लें, दूर हो जाएंगे आपके जीवन के सारे कष्ट

प्रेमानंद महाराज का वीडियो

प्रेमानंद महाराज का लोगों को जरूरी मैसेज; कहा- हमारी कहीं भी कोई ब्रांच नहीं, आश्रम में वार्तालाप और सत्संग भी फ्री, ये 7 पॉइंट्स पढ़िए

चमत्कारिक है भगवान शिव का यह नाम जप; प्रेमानंद महाराज ने बताया- कैसे दिखाता है प्रभाव, महादेव के इस मंत्र को न जपने की दी चेतावनी

प्रेमानंद जी महाराज की दोनो किडनी खराब

राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद जी महाराज के बारे में लोग ताज्जुब खाते हैं। बीते 17-18 सालों से महाराज जी की दोनो किडनी खराब हैं। लेकिन फिर भी महाराज जी के जीवंत और अद्भुत स्वरूप को देखा जा सकता है। दोनो किडनी खराब होने के बाद भी उनके चेहरे का तेज देखते ही बनता है। आज घर-घर प्रेमानंद जी महाराज को सुना जा रहा है और उनके बारे में चर्चा की जा रही है। लोग यह कहने पर मजबूत हैं कि आज के समय में अगर कोई असली संत है तो वह प्रेमानंद जी महाराज हैं।

प्रेमानंद महाराज सीधी और स्पष्ट बात बोलते हैं। चाहें भले ही वह लोगों को कड़वी लगे। महाराज जी के प्रवचनों ने आज पूरे देश और दुनिया में एक नई लहर सी ला दी है। क्या युवा और क्या बड़े सब प्रेमानंद जी महाराज को सुनना चाह रहे हैं, उनके दर्शन करना चाह रहे हैं। प्रेमानंद जी महाराज के मुखमंडल से निकला एक-एक शब्द लोगों को आकर्षित कर रहा है और उनमें अच्छे बदलाव की भावना को जाग्रत कर रहा है।

प्रेमानंद महाराज का पूरा नाम क्या?

प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) का पूरा नाम प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज है। उनका जन्म कानपुर के एक गांव में हुआ था। प्रेमानंद महाराज 13 साल की उम्र में ही रात 3 बजे घर से संन्यास के रास्ते में चलने के लिए भाग आए थे। उस समय वह कक्षा 9 में पढ़ते थे। इसके बाद वह कभी घर नहीं लौटें और अपना पूरा जीवन भगवान को समर्पित कर दिया। उन्होंने शुरुवात में संन्यास के कई साल भगवान शिव में लीन होकर काशी में बिताए। इसके बाद वह वृंदावन आ गए और राधारानी के परम भक्त हो गए।