Daily Horoscope

Horoscope Today 04 January 2023, दैनिक राशिफल

Rash1

Horoscope Today

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : क्रीम

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। 
भाग्यांक: 5 
भाग्यशाली रंग : हरा 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें।
भाग्यांक: 8 
भाग्यशाली रंग : काला 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
 सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। 
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : क्रीम

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop)
सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है।
भाग्यांक: 5 
भाग्यशाली रंग : हरा

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
झगड़ालू स्वभाव को क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने नज़रिए में खुलापन अपनाएँ और पूर्वाग्रहों को छोड़ें।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : क्रीम

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। 
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। 
भाग्यांक: 6 
भाग्यशाली रंग : गुलाबी

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscop)
सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है।
भाग्यांक: 6 
भाग्यशाली रंग : गुलाबी

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें।
भाग्यांक: 4 
भाग्यशाली रंग : सलेटी
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
 अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें।
भाग्यांक: 2 
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद।

 

- पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 03 January 2023, दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 02 January 2023, दैनिक राशिफल