Aaj Ka Panchang 26 July 2024: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aaj Ka Panchang 26 July 2024: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 26 July 2024

Aaj Ka Panchang 26 July 2024

Aaj Ka Panchang 26 July 2024: राष्ट्रीय मिति श्रावण 04, शक संवत 1946, श्रावण कृष्ण षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 11, मुहर्रम 19, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 11 बजकर 31 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 30 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 32 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 12 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 26 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 26 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 15 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 26 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 3 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 26 जुलाई 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल का समय सुबह 8 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 11 बजकर 30 मिनट से अगले दिन यानी 27 अगस्त को सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक।
आज का उपाय : शहद और दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।