Aaj Ka Panchang, 14 July 2024 : आज आषाढ़ शुक्ल अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aaj Ka Panchang, 14 July 2024 : आज आषाढ़ शुक्ल अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Aaj Ka Panchang 14 July 2024

Aaj Ka Panchang 14 July 2024

14 July 2024 Ka Panchang: 14 जुलाई  को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि रविवार शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। 14 जुलाई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 7 बजे तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही रविवार रात 10 बजकर 7 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 14 जुलाई को दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

14 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 14 जुलाई को शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी
  • सिद्ध योग- 14 जुलाई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 7 बजे तक सिद्ध योग रहेगा
  • चित्रा नक्षत्र- 14 जुलाई को रात 10 बजकर 7 मिनट तक 
  • 14 जुलाई 2024 व्रत-त्यौहार- दुर्गाष्टमी व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:37 से शाम 07:21 तक
  • मुंबई- शाम 05:40 से शाम 07:19 तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:42 से शाम 07:27 तक
  • लखनऊ- शाम 05:19 से शाम 07:02 तक
  • भोपाल- शाम 05:28 से शाम 07:09 तक
  • कोलकाता- शाम 04:43 से शाम 06:24 तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:47 से शाम 07:27 तक
  • चेन्नई- शाम 05:03 से शाम 06:39 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:32 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:20 pm