गाजियाबाद में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

गाजियाबाद में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

A young woman committed suicide by consuming poisonous

A young woman committed suicide by consuming poisonous

  1. युवती ने गाजियाबाद में जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

  2. परिजनों ने युवक पर ब्लैकमेलिंग और 25 लाख ठगने का आरोप

  3. आरोपी ने शादी का झांसा दिया, पहले से था शादीशुदा

गाजियाबाद। गाजियाबाद में वेव सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती से एक युवक राहुल जैन ने दोस्ती कर शादी का झांसा दिया। उससे करीब 25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।

परिजनों के मुताबिक, युवती के कोई फोटो या वीडियो आरोपी के पास थे, जिसके आधार पर वह ब्लैकमेल कर रहा था। शनिवार रात भी युवती की आरोपी से बात हुई थी।। बातचीत के बाद युवती तनाव में थी। इसके बाद ही युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन वेव सिटी थाने में शिकायत देने जा रहे हैं।