A woman died after being buried under mud in Fatehabad; फतेहाबाद में मिट्टी में दबने से महिला की मौत, पांच बच्चों की मां थी मृतका

फतेहाबाद में मिट्टी में दबने से महिला की मौत, पांच बच्चों की मां थी मृतका

undefined

A woman died after being buried under mud in Fatehabad;

A woman died after being buried under mud in Fatehabad; फतेहाबाद जिले के भूना शहर में फतेहाबाद रोड पर बिजली घर के सामने मंगलवार को हादसा हो गया। खाली प्लॉट में मिट्टी खुदाई करते समय नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। हालांकि, महिला को बाहर निकाल कर उन्हें सीएचसी में पहुंचाया गया।

मगर वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बिजली घर के सामने खाली प्लॉट पड़े हैं। यहां पर मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए वार्ड नंबर सात निवासी सतबीर सिंह और उनकी पत्नी भतेरी भी मिट्टी की खुदाई कर रहे थे।

मंगलवार को खुदाई करते समय अचानक मिट्टी का तोंदा आकर भतेरी पर गिर गया। इससे भतेरी मिट्टी में दब गई।यह देखकर आसपास में काम कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल बाहर निकालने का काम शुरू किया। थोड़ी देर में उन्हें बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहुंचाया गया। मगर सांस नहीं ले पाने के कारण भतेरी ने दम तोड़ दिया। मृतका भतेरी देवी पांच बच्चों की मां थी। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है।