कुरुक्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत, गोली लगने से हुई मौत

A soldier posted on duty in Kurukshetra died due to bullet injury

A soldier posted on duty in Kurukshetra died due to bullet injury: कुरुक्षेत्र जिला कारागार में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। बंदियों को अदालत में ले जाने की ड्यूटी पर आए सिपाही जयभगवान (50) की उनकी अपनी ही राइफल से निकली गोली लगने से मौत हो गई।

घटना सुबह 10 बजे की है। जयभगवान जेल के बाहर बैंच पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनकी राइफल से गोली चल गई। गोली सीधे उनकी गर्दन में लगी और वह वहीं गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जयभगवान हरियाणा के कैथल जिले के गांव सौंगल के रहने वाले थे। वह पहले हरियाणा औद्योगिकी सुरक्षा बल में थे। 2017 में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के रूप में पुलिस फोर्स में शामिल हुए। उनकी नियुक्ति कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में थी।

मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 10वीं कक्षा में और छोटा 8वीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।